भाषण प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया

जेएनएन, नवांशहर : बीएलएम ग‌र्ल्स कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र शहीद भगत ¨सह नगर की और से देश भक्ति और

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:34 PM (IST)
भाषण प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया
भाषण प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया

जेएनएन, नवांशहर : बीएलएम ग‌र्ल्स कॉलेज में नेहरू युवा केंद्र शहीद भगत ¨सह नगर की और से देश भक्ति और राष्ट्र निर्माण विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इस संस्था के डायरेक्टर सु¨रदर सैणी ने इस विषय की शुरुआत करते हुए मातृ भूमि के प्रति सम्मान की भावना के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य मेहमान प्रेम भारद्वज ने शिरकत की। प्रतियोगिता में निर्णायक डा. बबिता जैन, डॉ. जीएस संधू ने निभाई। कॉलेज सचिव विनोद भारद्वाज भी उपस्थित थे। ¨प्रसिपल तरनप्रीत कौर वालिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित मुख्य मेहमान प्रेम भारद्वाज महामंत्री आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब ने की। टाइम कीपर की भूमिका हरप्रीत कौर एवं पूजा चोपड़ा ने निभाई। कॉलेज सचिव विनोद भारद्वाज ने कार्यक्रम पर आयोजकों को बधाई दी और कार्यक्रम की सराहना की। युवाओं में छिपा प्रतिभा को उजागर करना भी बड़ी देशभक्ति है, राष्ट्र भक्ति है। राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रकार का योगदान है। अपनी संस्कृति का सम्मान करना ही सच्ची देश भक्ति है। इस अवसर पर महर्षी दयानंद सरस्वती को याद करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यातिथि प्रेम भारद्वाज ने कहा कि बहुत ही अच्छे विषयों पर चर्चा हुई। इस तरह के विषयों पर चर्चाएं होनी चाहिए। आज नारी उत्थान की और से बढ़ रही हैं, यह हमारे पूर्वजों, हमारे ऋषियों की देन है। महर्षिक दयानंद ने कहा था कि युवा वर्ग ही देश को उन्नत कर सकता है। इस प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान, पूजा रानी ने दूसरा व भाग्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर त¨जदर राठौर ने सभी का धन्यवाद किया। अंत में ¨प्रसिपल तरनप्रीत कौर वालिया ने कहा कि विद्यार्थी देश की उन्नति की आधार शिला हैं। उन्होंने नेहरू युवा केंद्र का भी धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी