महान कीर्तन दरबार 30 व 31 अक्टूबर को

गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी नवांशहर और निष्काम टिफिन सेवा सोसायटी गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार 30 व 31 अक्टूबर को जेएसएफएच खालसा स्कूल के मैदान में करवाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 04:05 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 04:05 PM (IST)
महान कीर्तन दरबार 30 व 31 अक्टूबर को
महान कीर्तन दरबार 30 व 31 अक्टूबर को

संवाद सहयोगी, नवांशहर: गुरु नानक मिशन सेवा सोसायटी नवांशहर और निष्काम टिफिन सेवा सोसायटी गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व को समर्पित महान कीर्तन दरबार 30 व 31 अक्टूबर को जेएसएफएच खालसा स्कूल के मैदान में करवाएगी। इसके लिए सोसायटी ने गुरुद्वारा सिंह सभा अड्डा लारिया राहों में समूह गुरुद्वारा कमेटी और धार्मिक संगठनों से मीटिग की। इस मौके मुख्य सेवक सुरजीत सिंह ने बताया कि इस समागम में प्रसिद्ध कथा वाचक भाई पिदरपाल सिंह ज्ञानी जसवंत सिंह परवाना के अलावा प्रसिद्ध कीर्तनी रविदर सिंह, दविदर सिंह सोढ़ी व मीरी बुढडा खालसा जगाधरी वाले भाग लेंगें। उन्होंने कीर्तन दरबार को सफल बनाने के लिए सभी कमेटियों से सहयोग देने की अपील की। इस मौके महान कीर्तन दरबार का पोस्टर रिलीज के दौरान उत्तम सिंह सेठी, बलवंत सिंह सोयता, दिलबाग सिंह, करतार सिंह तूर, सतपाल सिंह, मनजीत सिंह, जगदीप सिंह, हरजीत सिंह, जगजीत सिंह, परमिदर सिंह, मनमोहन सिंह, गुरशरन सिंह, जसविदर सिंह सैनी, सुरिदरपाल सिंह, अमरजीत सिंह राजू और गुरदेव सिंह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी