मांगों की अनदेखी पर पावरकाम कर्मियों ने निकाली रैली

मंडल कार्यालय पावरकाम नवांशहर के आगे लगातार दसवें दिन के संघर्ष के दौरान कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 02:40 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 02:40 PM (IST)
मांगों की अनदेखी पर पावरकाम कर्मियों ने निकाली रैली
मांगों की अनदेखी पर पावरकाम कर्मियों ने निकाली रैली

संवाद सूत्र, नवांशहर: मंडल कार्यालय पावरकाम नवांशहर के आगे लगातार दसवें दिन के संघर्ष के दौरान कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली। इसकी अध्यक्षता सांझा फोर्म जसविदर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पावरकाम के समूह कर्मचारी 15 नवंबर से लगातार सामूहिक छुट्टी पर चल रहे हैं। पावरकाम मैनेजमेंट लगातार मांगों को मानने के लिए आनाकानी कर रही है, जिस कारण मुलाजिमों को संघर्ष करना पड़ रहा है। इस संघर्ष के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह कर रहे हैं। पावरकाम के कर्मचारियों की सरकार मांगों को पूरा करे। इस अवसर पर मनजीत कुमार, विजय कुमार, कुलदीप रसिंह, नरिदर मेहता, गुरमुख सिंह, संजीव कुमार, सुखदेव सुक्खा, हरभजन सिंह, मूर्ति सिंह, अमरीक सिंह, बलजिदर सिंह, विशाल मक्कड़, अवतार सिंह आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी