लड़कियां कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों पर करे काल

एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों के तहत जिला सांझ केंद्र की तरफ से दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवांशहर में औरतों व बच्चियों के साथ घटने वाले जुर्मों के प्रति स्कूली बच्चे-बच्चियों को जागरूक करने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:06 PM (IST)
लड़कियां कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों पर करे काल
लड़कियां कानूनी सहायता के लिए टोल फ्री नंबरों पर करे काल

संवाद सहयोगी, नवांशहर: एसएसपी शहीद भगत सिंह नगर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा निर्देशों के तहत जिला सांझ केंद्र की तरफ से दोआबा आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नवांशहर में औरतों व बच्चियों के साथ घटने वाले जुर्मों के प्रति स्कूली बच्चे-बच्चियों को जागरूक करने के लिए सेमीनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर निर्मल सिंह डीएसपी क्राइम अगेंस्ट वुमेन और चिल्ड्रन नवांशहर ने बच्चे व बच्चियों को संबोधित करते बताया कि छोटी उम्र में ज्यादातर बच्चे व बच्चियों को अपराध के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण अक्सर वह गलत संगत में पड़कर जुर्म का रास्ता अख्तियार कर लेते हैं। जिसका नुकसान उनके साथ-साथ माता पिता को भी भुगतना पड़ता है।

आज कल छोटी-छोटी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के मामलों में काफी विस्तार हो रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि ज्यादातर बच्चें छेड़छाड़ की घटनाओं से अपने अभिभावकों को अवगत ही नहीं कराते हैं। जिसके कारण अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं। उन्होंने बच्चियों को अपराध की जानकारी पुलिस के टोल फ्री नंबर 112, 181,1091 पर देने का सुझाव दिया। इन नंबरों पर दी गई जानकारी के आधार पर वुमेन हेल्प डेस्क और तैनात महिला कर्मचारियों की तरफ से गुप्त तरीके के साथ जांच की जाती है। इसके अलावा कोविड-19 की महामारी से बचाव संबंधित लोगों को मास्क डाल कर रखने, शारीरिक दूरी का पालन सख्ती से करने सहित भी जागरूक किया गया।

इस मौके पर महिला एसआई नीलम रानी इंचार्ज वुमेन हेल्प डेस्क शहीद भगत सिंह नगर और बनमीत कौर कोआर्डीनेटर वुमेन हेल्प डेस्क की तरफ से बच्चियों को उनकी सुरक्षा के साथ संबधित शक्ति एप के बारे बताया गया। इस मौके पर इंचार्ज जिला सांझ केंद्र कुलदीप राज और हुस्नलाल इंचार्ज ट्रैफिक एजुकेशन सेल की तरफ से स्कूल स्टाफ और बच्चों को नशे के बुरे प्रभाव और इससे बचाव संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि नशे से पीड़ित लोगों की जानकारी सेहत विभाग या पुलिस को दी जानी चाहिए। जिससे उन्हें समय पर मदद मुहैया कराई जा सके। कुलदीप राज इंचार्ज जिला सांझ केंद्र ने नशा बेचने वालों की सूचना टोल फ्री नंबरों 112, 83608-33805 पर देने संबंधित जानकारी दी। इसके अलावा सभी बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे जानकारी दी गई।

chat bot
आपका साथी