पुर्तगाल भेजने के नाम पर की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज

नवांशहर थाना राहों पुलिस ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव सुल्तानपुर के रहने वाले अमरीक सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 11:16 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 11:16 PM (IST)
पुर्तगाल भेजने के नाम पर की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज
पुर्तगाल भेजने के नाम पर की ठगी, चार के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना राहों पुलिस ने पुर्तगाल भेजने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव सुल्तानपुर के रहने वाले अमरीक सिंह ने दी है।

उसने बताया है कि वह अपने बेटे ओंकार सिंह को पुर्तगाल भेजना चाहता था। इसके लिए उसका सौदा कपूरथला के सुल्तानपुर लोदी के गांव फरीद सराए वाड़ा जोध सिंह के रहने वाले राकेश कुमार के साथ हुआ। इसके लिए राकेश कुमार ने 7.50 लाख रुपये मांगे थे। उसने राकेश कुमार के कहने पर विभिन्न व्यक्तियों को डेढ़ लाख रुपये दिए। मगर, रुपये लेने के बाद आरोपितों ने तो उसके बेटे को पुर्तगाल भेजा और न ही अब रुपये लौटा रहे हैं। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित राकेश कुमार, राकेश कुमार की पत्नी नरिदर कुमारी, कपूरथला के मोहल्ला शहरिया महिताबगढ़ के रहने वाले गुरदीप सिंह व कपूरथला की नामदेव कालोनी की रहने वाली सपना के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------

जागरण संवाददाता,नवांशहर

थाना बहराम पुलिस ने तीन कटड़ियां चोरी होने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव कंगरोड़ के रहने वाले सतपाल ने दी है। उसने बताया है कि वह बुधवार शाम को अपने पशुओं को चारा देकर घर आ गया था। जब वीरवार सुबह वह बाड़े में गया, तो वहां पर उसकी तीन कटड़ियां नहीं थी। इस बारे में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी