किसान अपनी मांगों पर कायम : निर्मल औजला

भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान निर्मल सिंह औजला ने कहा कि किसान अपनी मांगों पर कायम हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:00 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:38 AM (IST)
किसान अपनी मांगों पर कायम : निर्मल औजला
किसान अपनी मांगों पर कायम : निर्मल औजला

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के जिला प्रधान निर्मल सिंह औजला ने कहा कि किसान आंदोलन बुधवार को 247वें दिन में प्रवेश कर चुका है, परंतु केंद्र सरकार टस से मस नहीं हो रही है। किसान भी अपनी मांगों पर कायम हैं। किसान बचाओ लोकराज बचाओ मुहिम जारी रहेगी।

बुधवार को टोल प्लाजा बछुआं में पहुंचे औजला का राणा कर्ण सिंह कनवीनर किसान मोर्चा ने अपने साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया। उनके काफिले को हार पहनाए। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार अपने जाल में आप फंस चुकी है। पंजाब में चुनाव नजदीक आ रहे हैं। सभी पार्टियां अपने धीरे-धीरे पत्ते खोल रही हैं, परंतु भाजपा गहरी सोच में पड़ी हुई है। किसान अपनी मांगों पर कायम हैं। उनकी मांग तीन काले कृषि कानून रद करने तथा एमएसपी की गारंटी ही है। सोचना अब केंद्र सरकार ने है।

निर्मल औजला ने कहा कि संघर्ष जारी है और रहेगा। इस दौरान टोल प्लाजा से राणा कर्ण सिंह की अगुवाई में दिल्ली बार्डर के लिए 38वां जत्था रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि 20 जून को संयुक्त किसान मोर्चा गांवों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनता को मोर्चे के साथ जोड़ेगा। 26 जून को राज भवन का घेराव किया जाएगा। उसके लिए रणनीति और जनता को जानकारी भी दी जाएगी। इस अवसर पर कामरेड अवतार सिंह तारी मजदूर नेता ने भी किसानों का स्वागत किया और कहा कि किसान मजदूर की साझा लड़ाई है। इस अवसर पर चौधरी मदन मीलू, दिलबाग राय मेहसी, हंसराज मीलू सरपंच, सोहन सिंह, धर्मपाल, गुरदियाल सिंह, बंत लाल टौंसा, देसराज पूर्व सरपंच, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, देवराज आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी