बछआं टोल प्लाजा पर 17वें दिन भी डटे रहे किसान

बछुआं टोल प्लाजा में लगातार 24 घंटे चल रहा धरना 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान और मजदूर दिनरात धरने में शामिल हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:57 PM (IST)
बछआं टोल प्लाजा पर 17वें दिन भी डटे रहे किसान
बछआं टोल प्लाजा पर 17वें दिन भी डटे रहे किसान

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : बछुआं टोल प्लाजा में लगातार 24 घंटे चल रहा धरना 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान और मजदूर दिनरात धरने में शामिल हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि जबतक कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

इस मौके पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि पंजाब में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बिजली संकट गहरा रहा है। खाद्यान, सब्जियां और खाने पीने की वस्तुएं महंगी हो रही है। पंजाब के लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उनका कसूर क्या है। इस मौके पर करनैल सिंह भल्ला, रणजीत सिंह फतेहपुर, हरपाल सिंह जब्बा, चौधरी मेला, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी