किसानों ने केंद्र का पुतला फूंक जमकर किया प्रदर्शन

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए ऐलान को लेकर विजयदशमी के दूसरे दिन शनिवार को टोल प्लाजा बछुआं में किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों व मजदूरों ने मिलकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 10:42 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 10:42 PM (IST)
किसानों ने केंद्र का पुतला फूंक जमकर किया प्रदर्शन
किसानों ने केंद्र का पुतला फूंक जमकर किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए ऐलान को लेकर विजयदशमी के दूसरे दिन शनिवार को टोल प्लाजा बछुआं में किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों व मजदूरों ने मिलकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। जिसकी अगुआई मोर्चा के कनवीनर राणा कर्ण सिंह, किसान नेता जिला प्रधान निर्मल सिंह औजला, मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी, सतनाम जलालपुर तथा सर्किल प्रधान किसान यूनियन राजेवाल मदन मीलू ने की। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि यूपी के गांव लखीमपुर खीरी में हुई हिसा के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि एफआईआर में मंत्री अजय मिश्रा नामजद है, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार अपने मंत्री को बचाना चाहती है। किसान मोर्चा को कमजोर करने की योजनाएं हर रोज तैयार की जा रही है। लेकिन केंद्र सरकार इसमें सफल नहीं हो पा रही है। किसान नेता निर्मल सिंह औजला ने कहा कि आंदोलन जीत की ओर अग्रसर है। हर कीमत पर किसान मोर्चा फतेह करेंगे। सतनाम जलालपुर ने कहा कि संघर्ष शांतिपूर्ण ढंग से चलाया जा रहा है। कृषि सुधार कानूनों को रद करवाना तथा एमएसपी पर गारंटी ही हमारी मांग है। मदन मीलू ने कहा कि किसान जाग चुका है, अब कोई भी उसे हरा नहीं सकता, समूचा देश किसानों के साथ है। इस अवसर पर किसानों ने नारेबाजी की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। मौके पर गुरमुख सिंह, भूपिदर सिंह शहरी प्रधान बलाचौर किसान यूनियन, जोगिदर सिंह प्रधान राहों के अलावा, हरभजन सिंह, सोहन सिंह, मेला राम, मोहन लाल, तुलसी राम, बिदर चाहल, हरविदर सिंह, जगन्नाथ चोपड़ा, कामरेड निर्मल जंडी, हरपाल सिंह मक्कोवाल, प्रताप सिंह, मनोहर लाल रत्तेवाल, करनैल सिंह, मोहन लाल आदि उपस्थित थे। टोल प्लाजा पुलिस छावनी में तबदील

किसानों के ऐलान को लेकर स्थानीय प्रशासन ने कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किए। इस अवसर पर डीएसपी बलाचौर त्रलोचन सिंह, थाना प्रभारी काठगढ़ भरत मसीह, थाना प्रभारी पोजेवाल सोढ़ी सिंह, चौकी इंचार्ज बलैती राम आदि बड़ी संख्या में पुलिस व महिला पुलिस कर्मचारी तैनात थे। किसानों का टोल प्लाजा बछुआं पर पुतला फूंकने का कार्यक्रम बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ।

chat bot
आपका साथी