कैंप में जांचीं 460 लोगों की आंखें

लायंस क्लब व बंगा राजा साहिब सेवा लायंस क्लब बंगा निश्चय व लायंस क्लब मुकंदपुर नेगांव कंगरोड में नेत्र चिकित्सा जांच कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 04:35 PM (IST)
कैंप में जांचीं 460 लोगों की आंखें
कैंप में जांचीं 460 लोगों की आंखें

संवाद सूत्र, बंगा: लायंस क्लब व बंगा राजा साहिब सेवा लायंस क्लब बंगा निश्चय व लायंस क्लब मुकंदपुर नेगांव कंगरोड में नेत्र चिकित्सा जांच कैंप लगाया गया। श्री गुरु रविदास से चैरिटेबल अस्पताल के आंखों के विभाग के प्रमुख डा. मुकेश उपाध्याय ने अपनी टीम के साथ गांव के लोगों की आंखों की जांच की। डॉ. मुकेश उपाध्याय ने आंखों की सफाई, आंखों की संभाल तथा आंखों में कोई भी शिकायत होने पर डाक्टरी उपचार लेने की लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा डा. उपाध्याय ने लोगों को कोरोना काल के दौरान आंखों के माध्यम से होने वाले लक्षण भी बताए। इस मौके पर गांव कंगरोड़, लादियां, कटारिया तथा सूंढ से आए हुए 460 के करीब मरीजों की आंखें चेक की गई। कैंप का उद्घाटन लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डीएस सेठी तथा उप गवर्नर रुपिदर पाल सिंह ने किया। लाइन सेवा प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि इंचार्ज प्रिसिपल कुलवंत सिंह सैनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को करने के लिए लायंस क्लब राजस्व सेवा को मौका मिला। इस मौके पर एसपी सोंधी हरीश बंगा, चौकी पुलिस कटारिया के इंचार्ज संदीप कुमार शर्मा, गगनदीप सिंह, मनोहर सिंह भोगल, तिरलोचन सिंह, कुलविदर सिंह रिकू, चरणजीत सिंह, बलवीर राय बंगा, कर्मजीत सिंह, सुखविदर सिंह, बलकार सिंह, डा. रमेश तलवाड़, जसवंत सिंह व छोटू राम आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी