टोल प्लाजा बछुआं में पूर्व सैनिकों ने दिया किसानों को समर्थन

काठगढ़ टोल प्लाजा बछुआं पर सोमवार सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में पूर्व सैनिकों की एक बैठक चौधरी मेला राम पूर्व सैनिक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा के राणा कर्ण सिंह ने भी शिरकत की। बैठक में मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी ने भी हाजिरी लगवाई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:01 AM (IST)
टोल प्लाजा बछुआं में पूर्व सैनिकों ने दिया किसानों को समर्थन
टोल प्लाजा बछुआं में पूर्व सैनिकों ने दिया किसानों को समर्थन

संवाद सहयोगी, काठगढ़

टोल प्लाजा बछुआं पर सोमवार सुबह संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में पूर्व सैनिकों की एक बैठक चौधरी मेला राम पूर्व सैनिक की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर उनके साथ किसान मोर्चा के राणा कर्ण सिंह ने भी शिरकत की। बैठक में मजदूर नेता कामरेड अवतार सिंह तारी ने भी हाजिरी लगवाई।

इस अवसर पर राणा कर्ण सिंह ने कहा कि देश का अन्नदाता केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश को नाकाम करने के लिए 140 दिनों से टोल प्लाजा पर धरना लगाए हुए हैं। इसी प्रकार दिल्ली बार्डर पर 90 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। अब किसानों को और सहयोग की जरूरत है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने हाथ उठाकर किसानों का साथ देने की घोषणा की। साथ ही कहा कि हमारा हर प्रकार से किसानों को सहयोग रहेगा।

कामरेड अवतार सिंह तारी ने कहा कि अब सैनिक जो सेवानिवृत्त हो कर गांवों में हैं, उन्हें लोगों को इस मोर्चे में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए जागरूक करना होगा। किसान और मजदूर के साथ हर वर्ग जुड़ा हुआ है। इसलिए हमारा आंदोलन कामयाबी के निकट पहुंचा हुआ है। गांव-गांव में कमेटियां बनाकर पूर्व सैनिकों को जिम्मेवारी सौंपी जाएगी, ताकि लोगों का मनोबल और ऊंचा हो।

इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त सैनिकों ने केंद्र सरकार से तीन कृषि सुधार कानून वापस लेने की अपील की, ताकि देश में शांति बनी रहे। इस दौरान किसानों और जवानों ने जय जवान जय किसान के नारे भी लगाए।

इस अवसर पर प्यारा सिंह हवलदार, मोहन सिंह पौझी, देसराज, कैप्टन तरसेम सिंह बछुआं, तेजिदर सिंह नायक, लाल सिंह सूबेदार, करनैल सिंह, गुरमुख सिंह, चरण जीत सिंह, बलवीर सिंह, संतोख सिंह, कुलविदर सिंह सरपंच, धर्मपाल, स्वर्ण सिंह, रामपाल सहित किसान मजदूर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी