हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण के लिए करें कार्य : विधायक अंगद सिंह

एसकेटी प्लांटेशन टीम की नवांशहर में जन्मदिन पर पौधारोपण करने की मुहिम लगातार जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:08 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 04:08 PM (IST)
हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण के लिए करें कार्य : विधायक अंगद सिंह
हर नागरिक पर्यावरण संरक्षण के लिए करें कार्य : विधायक अंगद सिंह

जेएनएन, नवांशहर : एसकेटी प्लांटेशन टीम की नवांशहर में जन्मदिन पर पौधारोपण करने की मुहिम लगातार जारी है। इसके तहत शुक्रवार को विधायक अंगद सिंह ने अपना जन्मदिन एसकेटी प्लांटेशन टीम के सदस्यों के साथ पौधारोपण करके मनाया। टीम के संचालक अंकुश निझावन ने बताया कि शुक्रवार को नवांशहर के विधायक अंगद सिंह ने अपना जन्मदिन अपने निवास स्थान पर कनेर के पौधे लगाकर मनाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की मुख्य जरूरत है। जहां सरकारें पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना कार्य कर रही हैं, वहीं देश के हर नागरिक को भी इस कार्य में शामिल होना चाहिए। पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी अच्छे ढंग से करनी चाहिए। विधायक अंगद सिंह ने एसकेटी प्लांटेशन टीम के जन्मदिन पर पौधे लगाने के अभियान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अखबारों व सोशल मीडिया पर देखा है कि टीम के सभी युवा सदस्य पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों की संभाल भी करते हैं। इस मौके पर विधायक अंगद सिंह, एसकेटी टीम के संचालक अंकुश निझावन, गो ग्रीन इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन से अश्वनी जोशी, राकेश कुमार विक्की, अखिल शर्मा, कुलजीत सिंह, हैरी चौहान, संदीप सिंह, मोहित जांगड़ा, सूरज, वैभव जैन, परमवीर सिंह, प्रभदीप सिंह, प्रिस मीलू, नितेश तिवारी, सिमरनजीत, चितेश जुनेजा, कुनालपुरी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी