अभिमान करने वालों का भगवान भी मान नहीं करते
डेरा कुल्लां वाले पीर स्थान काठगढ़ में स्वामी दयाल दास महाराज तप स्थान बौहड़ी साहिब बालों की देखरेख में लगातार एक सप्ताह से चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन पंडित देवी प्रसाद शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध का प्रसंग सुनाया।
संवाद सहयोगी, काठगढ़: डेरा कुल्लां वाले पीर स्थान काठगढ़ में स्वामी दयाल दास महाराज तप स्थान बौहड़ी साहिब बालों की देखरेख में लगातार एक सप्ताह से चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन पंडित देवी प्रसाद शास्त्री ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस वध का प्रसंग सुनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अभियान करने वाले व्यक्ति का भगवान भी मान नहीं करते हैं। जीवन में हर जीव को प्रभु का सुमिरन करना चाहिए। प्रभु भक्ति में अपना अधिक समय लगाना चाहिए। इस अवसर पर जोगिदर पाल ने पंडित को सिरोपा भेंट करसम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के भजन भी सुनाए। कथा के बाद प्रसाद भी बांटा गया। इस अवसर पर साधु संतों के अलावा पंडित चंद लाल बलाचौर, जोगिदर पाल दत्त पूर्व सरपंच, मार्केट प्रधान राज कुमार आनंद, सुभाष आनंद, चौधरी सुरिदर कुमार नेता भारतीय किसान यूनियन, राम कुमार शर्मा मैनेजर, जीवन पाल कपिला, प्रिसिपल चमन लाल आनंद, सुभाष शर्मा, राणा शंकार सिंह नंबरदार, विष्णु प्रसाद, हरिदरजीत भाटिया, अश्वनी चौधरी, प्रिसिपल प्रेम प्रकाश शर्मा, गुलशन राय जोशी, राजेश लाडी, सुरेश कुमार, राजिदर शर्मा, परमजीत पाला, केवल कृष्ण, डा. प्रेम नाथ बावा, अंकित वर्मा, रिंकू वर्मा आदि भी उपस्थित थे।