आठ से 17 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश सरकार के कर्मचारी

पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन की सूबा स्तरीय मीटिग शनिवार को जिला नवांशहर में हुई। जिसमें आठ अक्टूबर से पंजाब के समूह क्लेरिकल कामगारों ने अपनी मांगों की पूर्ति न होने के कारण हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:56 PM (IST)
आठ से 17 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश सरकार के कर्मचारी
आठ से 17 अक्टूबर तक हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश सरकार के कर्मचारी

जागरण संवाददाता,नवांशहर: पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन की सूबा स्तरीय मीटिग शनिवार को जिला नवांशहर में हुई। जिसमें आठ अक्टूबर से पंजाब के समूह क्लेरिकल कामगारों ने अपनी मांगों की पूर्ति न होने के कारण हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। मीटिग को संबोधित करते हुए सूबा प्रधान वासवीर सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ बार-बार पे कमीशन के नाम पर मजाक कर रही है, साथ ही पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली ,नये भर्ती कर्मचारियों को पंजाब का ही पे-कमीशन लागू करने के साथ अन्य मानी हुई मांगों को लागू न करके सरकार कर्मचारियों के साथ धक्केशाही कर रही है।

सूबा जरनल सचिव मनदीप सिद्धू ने भी सरकार की आलोचना करते हुए बताया कि सरकार कर्मचारियों के साथ बैठकें तो करती है लेकिन उनकी मांगों को पूरा करने से पीछे हट जाती है। मीटिग में सूबा प्रधान ने संघर्ष का ऐलान करते हुए बताया कि पंजाब की मिनिस्टीरियल कर्मचारी यूनियन चार व पांच अक्टूबर 2021 को अपने अपने दफ्तरों आगे गेट रैली करेंगे। छह अक्टूबर को जिला स्तर की रैलियां डीसी दफ्तरों में करके डिप्टी कमिश्नरों को मांगपत्र दिए जाएंगे। इसके बाद यदि सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो आठ से 17 अक्टूबर तक पेन डाउन हड़ताल किया जाएगा। इस मौके पर अमरीक संधू, अमित अरोड़ा, अनिरुद्ध मोदगिल, जगदीश ठाकुर मनजिंदर संधू, मनोहर लाल, कमल संधू निशांत, अनुज शर्मा नरिदर ,अजय ,तरनदीप दुग्गल ,गुरप्रीत सिंह, सुनील कुमार, गुरचरन सिंह ,कुलजीत राय, अकाशदीप संजीव कुमार ,जगमोहन सिंह ,राम कुमार ,राजवंत कौर, सुरजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी