इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने 26 तक बढ़ाई हड़ताल

इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर उपमंडल राहों में अपनी मांगों को लेकर 15 नवंबर से हड़ताल शुरू की गई थी जिसे फोरम ने 26 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 04:27 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 04:27 PM (IST)
इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने 26 तक बढ़ाई हड़ताल
इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम ने 26 तक बढ़ाई हड़ताल

संवाद सहयोगी, राहों: इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर उपमंडल राहों में अपनी मांगों को लेकर 15 नवंबर से हड़ताल शुरू की गई थी, जिसे फोरम ने 26 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में हड़ताल पर बैठे फोरम के उपमंडल राहों के प्रधान अतिदर सिंह ने बताया कि इस गेट रैली का आयोजन इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर 15 नवंबर से अपनी मांगों को लेकर की गई थी। इसमें कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने भाग लिया। चार दिन बीत जाने के बाद भी उनकी सभी जायज मांगों को नहीं माना जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रबंधन की ओर से उनकी मांगों को मानने का आश्वासन देने के बावजूद उन्हें पूरा नहीं किया जा रहा, जिसके चलते फोरम बार-बार हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि प्रबंधन के नकारात्मक रवैये तथा गलत नीतियों के विरोध में सभी कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश किया है, जिसे अब बढ़ाकर 26 नवंबर तक कर दिया गया है। इस दौरान जूनियर इंजीनियर राजीव किशोर, दलजीत सिंह, बलिहार सिंह, परमजीत सिंह ने भी संबोधित किया। जसप्रीत नंदा, सुभाष चंद्र, प्रेम दास, पवन कुमार, रामपाल, आदि सभी साथियों ने इस हड़ताल का पुरजोर समर्थन किया और प्रबंधन को कर्मचारियों की सभी मांगों को जल्द से जल्द मानने की अपील की, ताकि कार्यालय तथा ग्रिड के सभी कार्य सुचारू रूप से चल सके और लोगों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

chat bot
आपका साथी