दस लाख से दशहरा मैदान की बदलेगी नुहार
ऐतिहासिक शहर राहों के दशहरा मैदान में नौजवानों को कसरत करने के लिए एक जिम सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
संवाद सहयोगी, राहों
ऐतिहासिक शहर राहों के दशहरा मैदान में नौजवानों को कसरत करने के लिए एक जिम सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जबकि, दशहरा मैदान के कायाकल्प के लिए नगर कौंसिल राहों की ओर से पहले ही 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया जा चुका है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। यह बात विधायक अंगद सिंह ने दशहरा स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि दशहरा ग्राउंड के एक कमरे में नौजवानों के लिए एक बढि़या जिम बनाया जाएगा। जिससे नौजवान रोजाना दशहरा ग्राउंड में कसरत करने के लिए आ सकेंगे। जिसके चलते नौजवान बच्चे नशे से बट सकेंगे। विधायक ने कहा कि दशहरा ग्राउंड का कायाकल्प करने तथा सुंदरता को बरकरार रखने के लिए नगर कौंसिल राहों की ओर से 10 लाख रुपये का टेंडर पहले ही लगाया जा चुका है, जिसका काम आने वाले कुछ ही दिनों में शुरू करवा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक शहर राहों का दशहरा स्टेडियम का कायाकल्प करके इस तरह बना दिया जाएगा कि बाहर से आने वाले लोग भी इसे देखते रह जाए।
जल्द ही राहों को दिया जाएगा तहसील का दर्जा
स्टेडियम की सुंदरता में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इसे एक नमूने की तरह तैयार किया जाएगा। जल्द ही प्राचीन शहर राहों को सब तहसील का दर्जा दिया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने एक पत्र मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नाम भी भेजा है। पंजाब सरकार उनकी बात जरूर मानेगी। जल्द ही राहों शहर को सब तहसील का दर्जा मिल जाएगा। सब तहसील बनने से शहर के आसपास के क्षेत्र के विभिन्न गांव को लाभ प्राप्त होगा और अब रजिस्ट्री करवाने के लिए उन्हें नवांशहर जाना पड़ता है, राहों के सब तहसील बन जाने से सभी काम राहों में ही करवाए जा सकेंगे। जिससे लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर दशहरा कमेटी की ओर से विधायक अंगद सिंह को स्मृति चिन्ह देकर विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। अवसर पर दशहरा कमेटी के चेयरमैन दिनेश चोपड़ा, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान धर्मपाल बंगड़, अश्वनी भार्गव, दशहरा उत्सव कमेटी के प्रधान अक्षय चोपड़ा, दुकानदार यूनियन के प्रधान लवली राणा, नगर कौंसिल के वाइस प्रधान महिद्र पाल, पार्षद दविदर कुमार जांगड़ा, नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान हेमंत रंदेव, टेक बहादुर, हर्ष जोशी, सैनी भलाई बोर्ड पंजाब के चेयरमैन डॉक्टर गुरनाम सिंह सैनी, गौरव चोपड़ा, सुभाष अरोड़ा, गोगा चोपड़ा, डिपल चोपड़ा, अर्जुन जोशी, अवतार सिंह, गोल्डी भार्गव, लाली जोशी, मास्टर गुरमीत सिंह, ऋषभ नंदा, केशव शर्मा, चंद्र भाटिया, अंकित चोपड़ा आदि उपस्थित थे।