सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की भरमार

नगर कौंसिल के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में हर जगह जगह गंदगी फैली हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 06:17 PM (IST)
सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की भरमार
सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में गंदगी की भरमार

कुलविदर सिंह, नवांशहर : नगर कौंसिल के सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में हर जगह गंदगी फली हुई है। इससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। जबकि जिले में कोरोना का प्रभाव पहले से ही काफी अधिक है। अलग-अलग इलाकों में अभी भी जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

इसके अलावा सड़क पर बीचोबीच पड़े कूड़े से जाम की स्थिति भी हो रही है और आम लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बंगा रोड के दुकानदार सुरजीत पाल, मनदीप सिंह व काला का कहना है कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। शहर में हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं।

आईस फैक्ट्री रोड, राहों रोड बंगा रोड पर जगह-जगह कूड़े का ढेर लगने से लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर कौंसिल मुलाजिम कमेटी घर के सफाई कर्मचारी 13 मई से हड़ताल पर डटे हुए हैं। जिस कारण शहर में जगह-जगह रखे गए कूड़ा डंप तो भर ही चुके हैं, बल्कि अब तो लोग भी अपने घरों की गंदगी पास के नालों और गली में फेंकने लगे हैं। जबकि सार्वजनिक जगहों पर तो कढ़े के बड़े बड़े ढेर नजर आने लगे हैं। जिस कारण जहां कूड़े से उठने वाली बदबू लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं कूड़े के ढेरों पर मंडरा रहे बेसहारा मवेशी भोजन के लिए आपस में लड़ते हुए वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। रोजाना ही 15 टन कूड़ा जमा हो रहा है

सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर लगे होने से लोग परेशान हैं। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इसलिए यहां पर सफाई नहीं हो रही। इसके अलावा रेहड़ी वाले खराब सब्जी को सड़क पर फेंक देते हैं। सुबह से शाम तक गली और खराब सब्जियों को सड़क पर फेंक दिया जाता है। इससे मंडी परिसर में गंदगी का ढेर लगा है। सुक्खा, विजय कुमार, हरबंस लाल ने बताया किसी सफाई कर्मियों की हड़ताल के मंडी में सफाई नहीं हो रही। इस वजह से मंडी में सफाई नहीं हो पा रही। मंडी में गंदगी के चलते सभी को परेशानी होती है। यहां की सड़क पर कीचड़ होने से लोगों के फिसलने का भी डर बना रहता है। मंडी में गंदगी रेहड़ी वालों की वजह से ही होती है। रेहड़ी वाले सब्जियों के पत्ते साथ खराब सब्जियां सड़क पर ही फेंक देते हैं।

chat bot
आपका साथी