आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी डीपीआइ : पुरुषोत्तम

पार्टी के सेंट्रल आफिस में पंजाब प्रधान दर्शन सिंह गिल व यूथ प्रधान पंजाब विजय भारती का पहुंचने पर किया स्वागत।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 04:25 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 04:25 PM (IST)
आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी डीपीआइ : पुरुषोत्तम
आगामी चुनावों में अहम भूमिका निभाएगी डीपीआइ : पुरुषोत्तम

- पार्टी के सेंट्रल आफिस में पंजाब प्रधान दर्शन सिंह गिल व यूथ प्रधान पंजाब विजय भारती का पहुंचने पर पंजाब महासचिव मोहनलाल बैंस ने किया स्वागत।

संवाद सहयोगी, राहों : आगामी विधानसभा चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (डीपीआइ) अहम भूमिका निभाएगी। इन शब्दों का प्रगटावा डीपीआइ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम चड्ढ़ा ने पार्टी के सेंट्रल आफिस में आयोजित बैठक के दौरान कहे। राहों के मोहल्ला ताजपुरा स्थित डीपीआइ के सेंट्रल आफिस में माझा जोन से संबंधित पार्टी के पंजाब प्रधान दर्शन सिंह गिल, पंजाब यूथ प्रधान विजय भारती, पश्चिमी हलका अमृतसर प्रधान गुरबाज सिंह गिल, मुख्य प्रवक्ता यूथ विग मलकीत सिंह मट्टू, महिला मोर्चा प्रधान कपूरथला गुरदीप कौर, व सुरजीत सिंह मेंबर कपूरथला यूनिट विशेष तौर पर पहुंचे। सेंट्रल आफिस पहुंचने पर पंजाब महासचिव मोहन लाल बैंस ने सभी नेताओं का हार पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम चड्ढा ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की ओर से सभी 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। जोकि 2022 की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पंजाब प्रधान दर्शन सिंह गिल ने कहा कि माझा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए वह दिन रात एक कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, आने वाले चुनावों में उनकी पार्टी बढि़या प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम चड्ढा, कृष्ण लाल सभ्रवाल, प्रदीप कुमार, अजय कुमार, रोहन आंबेडकर, चंद्र मोहन, राजकुमारी, सुमन भारती, कैमी, प्रिया, राजेश कुमार घई आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी