चुनावों में किए वादों को निभाए प्रदेश सरकार: सियाना

गांव चंदियाणी खुर्द में पेंडू मजदूर यूनियन की रविवार को बैठक हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:26 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 04:26 PM (IST)
चुनावों में किए वादों को निभाए प्रदेश सरकार:  सियाना
चुनावों में किए वादों को निभाए प्रदेश सरकार: सियाना

संवाद सू्त्र, पोजेवाल: गांव चंदियाणी खुर्द में पेंडू मजदूर यूनियन की रविवार को बैठक हुई। मीटिग मेंबर चरणजीत सिंह चन्नी के निवास पर हुई। इस दौरान इफ्टू के गुरुदयाल रक्कड़, यूनियन प्रधान अशोक कुमार और जसवंत सियाना ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावों के दौरान जो मजदूरों के साथ वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए गए हैं। इनमें कहा गया था कि मजदूरों को रिहायशी प्लाट पांच-पांच मरले के और तीन लाख रुपये की ग्रांट दी जाएगी , परंतु अभी तक कुछ भी नहीं मिल रहा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने बुढ़ापा विधवा पेंशन 2500 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन वह अभी तक पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि इन वादों को याद दिलाने के लिए 29 जुलाई को बलाचौर पहुंचकर हलका विधायक को मांगपत्र दिया जाएगा। अगर हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया, तो संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में चरणजीत चन्नी, गुरुदेव राम, हरप्रीत सिंह, दीप कुमार, कमलजीत कौर, विमला देवी, रानी, बिदु, रणजीत कौर व महिदर पाल आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी