बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, केस

थाना सदर बंगा की पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:24 PM (IST)
बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, केस
बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत, केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

थाना सदर बंगा की पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव मल्ला सोढि़यां के रहने वाले हरबिलास ने बताया कि वो समय सैर करने के लिए जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे जब वो अड्डा ढाहां से थोड़ा पीछे था तो उसके सामने एक साइकिल सवार जा रहा था। अचानक पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर कार दी, जिससे साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने बताया कि जब वह नजदीक पहुंच कर देखा तो गंभीर रूप से जख्मी साइकिल सवार गांव मल्लुपोतां के हरने वाले उसका चाचा ससुर अश्वनी कुमार था। उन्हें इलाज के लिए गुरु नानक मिशन ढाहां कलेरां में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी