दंपती पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 14 पर केस दर्ज

नवांशहर के थाना सदर की पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने पर 14 लोगों पर केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:00 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 12:38 AM (IST)
दंपती पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 14 पर केस दर्ज
दंपती पर तेजधार हथियारों से किया हमला, 14 पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सदर की पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने पर सात अज्ञात सहित 14 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

गांव करियाम के बख्शी राम ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका बेटा वीरपाल अपनी पत्नी जसविदर कौर के साथ मोटरसाइकिल पर औड़ से अपने गांव करियाम आ रहा था। जब वह घटारों में पेट्रोल पंप के पास से निकलने लगे तो पेट्रोल पंप से अचानक मोटरसाइकिल पर नवराज सिंह सड़क पर आ गया। इस पर बेटे ने नवराज से कहा कि सड़क पर आने से पहले देख लेना चाहिए। इसके बाद जब बेटा करियाम में शराब के ठेके के पास पहुंचा तो नवराज सिंह व उसके दोस्त से रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। बाद में रात आठ बजे बेटे को नवराज ने फोन किया और धमकियां दीं। पत्पश्चात रात करीब साढ़े नौ बजे नवराज सिंह, गौरव, अमन, जसप्रीत सिंह, जीता, परमजीत सिंह, जसपिदर कौर और सात अज्ञात लोग उसके घर में जबरन घुस गए। आरोपितों के पास कुल्हाड़ी व तेजधार हथियार थे। नवराज सिंह ने कुल्हाड़ी का वार बेटे वीरपाल के माथे पर कर दिया। वहीं उसके साथियों ने किरपाणों से उसके सिर पर वार किए। इसके बाद आरोपितों ने बहू जसविदर कौर को भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद सभी आरोपित फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बेटे और बहू को अस्पताल में दाखिल करवाया है।

थाना सदर की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी