कांग्रेस लोगों से अन्याय कर रही : अजय कटारिया

कांग्रेस सरकार की भेदभाव नीति लोगों को स्पष्ट नजर आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 04:18 PM (IST)
कांग्रेस लोगों से अन्याय कर रही : अजय कटारिया
कांग्रेस लोगों से अन्याय कर रही : अजय कटारिया

संवाद सूत्र, पोजेवाल : कांग्रेस सरकार की भेदभाव नीति लोगों को स्पष्ट नजर आ रही है। पंजाब सरकार वैक्सीन की कमी को लेकर राग अलाप रही है। केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन के वितरण पर निराशा जाहिर कर रही है, वहीं केंद्र से मिलने वाली सस्ती वैक्सीन का व्यापारीकरण कर लोगों का हक मार रही है। 400 रुपये में मिलने वाली वैक्सीन 1060 रुपये में प्राइवेट अस्पतालों को बेची जा रही है। वहीं यह वैक्सीन आम लोगों को 1560 रुपये में लगाई जा रही है। यह मामला उजागर होने पर अब वैक्सीन वापस लेकर इस गलती को दबाने की कोशिश की जा रही है। परंतु इस पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। जोकि महामारी के दौरान लोगों की जान का सौदा कर रही है। इस घटिया सोच को लेकर बीजेपी और युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है, इस कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एसबीएस नगर द्वारा विरोध किया गया। इस बारे में अजय कटारिया ने जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी घपलेबाज और झूठी सरकार को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान अजय कटारिया के साथ कई युवा मोर्चा साथियों अमन राणा, रोहित चौधरी, विजय राणा, संदीप चौधरी मोनू आदि हाजिर थे।

chat bot
आपका साथी