31 जनवरी तक अस्पताल में दी जाएंगी रियायतें

गुरु नानक मिशन अस्पताल चैरिटेबल ट्रस्ट नवांगरां कुलपुर के ट्रस्ट सदस्यों की बैठक ट्रस्ट के मुख्य सेवादार सुशील कौर की अध्यक्षता में अस्पताल परिसर में हुई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 11:25 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 11:25 PM (IST)
31 जनवरी तक अस्पताल में दी जाएंगी रियायतें
31 जनवरी तक अस्पताल में दी जाएंगी रियायतें

संवाद सहयोगी, बलाचौर

गुरु नानक मिशन अस्पताल चैरिटेबल ट्रस्ट नवांगरां कुलपुर के ट्रस्ट सदस्यों की बैठक ट्रस्ट के मुख्य सेवादार सुशील कौर की अध्यक्षता में अस्पताल परिसर में हुई। मुख्य प्रबंधक रघवीर सिंह ने बताया कि सेवा के मसीहा बाबा बुध सिंह ढाहां के पांच दिसंबर 2020 को जन्म दिवस के मौके पर कंडी बीत के लोगों की सेहत सेवाओं को मद्देनजर रखते हुए एक महीने मरीजों को खास रियायतें देने के लिए कैंप लगाया गया था। अब लोगों की जरूरत को देखते हुए ट्रस्ट द्वारा 31 जनवरी तक रियायतें देने का फैसला किया गया है। ट्रस्ट की मुख्य सेवादार सुशील कौर ने बताया कि बाबा बुध सिंह के जन्मदिवस के दौरान एक महीने के लिए दानी सज्जनों की बदौलत सेहत सेवाएं देने पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ लिया। कंडी बीत के लोगों की जरूरतों को मुख्य रखते हुए सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के मुखी डा. एसपी सिंह ओबराय, निझर परिवार भारसिंह पुरा, डा. जसनीत सिंह और डा. सुमनप्रीत कौरक भुल्लर अमेरिका के सहयोग से अब दोबारा एक महीना 31 जनवरी तक विभिन्न बीमारियों के डाक्टरों की टीम द्वारा मुफ्त जांच की जाएगी। टेस्ट बिल में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। सफेद मोतिया के आपरेशन सर्जरी से फोलडेवल लैंस सिर्फ पांच हजार रुपये में डाले जाएंगे। पित्ते की पत्थरी, बच्चेदानी की रसोलियों, बड़े आपरेशन में डिलीवरी, हार्नियां, वबासीर के आपरेशन अब मात्र 14 हजार रुपये में किए जाएंगे। ट्रस्ट सदस्यों ने इलाके की संगतों और जरूरतमंद मरीजों को 31 जनवरी तक चलने वाले इस एक महीने के कैंप का लाभ उठाने की अपील की।

chat bot
आपका साथी