सुबह व शाम शीतलहर जारी.. धुंध में धीमे चले वाहन

नवांशहर सुबह और शाम शीतलहर जारी है। ठंड के साथ धुंध लोगों को परेशान कर रही है। ठंड से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार रात को ही गहरी धुंध छा गई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह भ्ीा धुंध छाई रही।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:59 AM (IST)
सुबह व शाम शीतलहर जारी.. धुंध में धीमे चले वाहन
सुबह व शाम शीतलहर जारी.. धुंध में धीमे चले वाहन

बालकिशन आनंद, नवांशहर

सुबह और शाम शीतलहर जारी है। ठंड के साथ धुंध लोगों को परेशान कर रही है। ठंड से बचाव को लेकर लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। मंगलवार रात को ही गहरी धुंध छा गई थी। जिसके बाद बुधवार सुबह भ्ीा धुंध छाई रही। दोपहर लगभग एक बजे सूरज के दर्शन होने से ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं बाजार में लोग इस मौसम में गर्म खाद्य पदार्थो का आनंद लेते नजर आए।

लंगड़ोया कृषि खोज केंद्र के उपनिदेशक मनोज शर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक धुंध छाई रहेगी। शनिवार व रविवार को बारिश होने की संभावना है। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कृषि वैज्ञानिक रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी दो दिन बादल और धुंध छाए रहने की संभावना है।

उधर, धुंध के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड के कारण लोग सुबह व शाम के समय इक्टठे होकर आग सेंकते भी दिखे। लोगों ने शहर में जगह-जगह अलाव जला रखे थे।

-----------

गेहूं के लिए मौसम अच्छा

उधर, मुख्य कृषि अधिकारी डा. राजकुमार ने बताया कि इस मौसम में गेहूं की फसल को फायदा मिलेगा। किसानों को अपनी फसल में पानी लगा लेना चाहिए, ताकि फसल का विकास अच्छी तरह से हो सके। अगले दो दिनों तक धुंध छाए रहने की आशंका है। सब्जियों की फसल के लिए यह मौसम नुकसानदायक है। गेहूं की फसल के लिए ठंड काफी वरदान साबित होगी। ठंड से ही पैदावार अच्छी निकलती है।

-----------------

ठंड से बच कर रहें लोग

एसएमओ डा.गुरपाल कटारिया ने कहा है कि जाती ठंड से लोगों को बच कर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी ठंड में बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि जहां पहले ओपीडी 250 से 300 तक प्रतिदिन थी, वहीं अब यह बढ़ कर 450 तक पहुंच चुकी हैं। इनमें ज्यादा मरीज बुजुर्ग और बच्चे ही हैं। वहीं सर्दी, खांसी व बुखार के ज्यादा केस आ रहे हैं।

---------------

ट्रैफिक नियमों का करें पालन

ट्रैफिक इंचार्ज रत्न सिंह ने कहा कि गहरी धुंध में दुर्घटनाओं से बचने के लिए लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाइवे पर धुंध में तेज गति से नहीं चलना चाहिए। वहीं फाग लाइटों सहित डिपर का प्रयोग भी करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी