केंद्र व पंजाब सरकार कोरोनो को काबू करने में असफल : राणा कर्ण

टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राणा कर्ण सिंह कुलहिद किसान सभा के जिला उपप्रधान ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 11:45 PM (IST)
केंद्र व पंजाब सरकार कोरोनो को काबू करने में असफल : राणा कर्ण
केंद्र व पंजाब सरकार कोरोनो को काबू करने में असफल : राणा कर्ण

संवाद सहयोगी, काठगढ़ : टोल प्लाजा बछुआं पर किसानों की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें राणा कर्ण सिंह कुलहिद किसान सभा के जिला उपप्रधान ने भाग लिया। उन्होंने कोरोना महामारी के फैलाव पर चिता प्रकट की और कहा कि देश में कोरोना की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। केंद्र व पंजाब सरकार इस पर काबू पाने में असफल नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजाना इसको दूर करने की बातें कही जा रही हैं। दूरी बनाकर रखें, पुलिस लोगों के चालान कर रही है। मास्क जरूरी पहनने को कहा जा रहा है, परंतु पश्चिम बंगाल में चल रहा विधानसभा चुनाव वहां पर इस महामारी का कोई असर नहीं है। दिन-रात चुनाव रैलियां निकाली जा रही हैं। बच्चों की परीक्षाएं रद कर दी गई हैं, स्कूल बंद कर दिए हैं, होटल, रेस्टोरेंट पर सख्ती कर दी है। परंतु वहां पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। स्कूल बंद करना जरूरी है, परीक्षाएं रद करना जरूरी है, परंतु चुनाव बहुत जरूरी है। उसे रद नहीं किया जा सकता है। यह सरकारें जनता को किसानों को डरा रही हैं। डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए, रसोई गैस की कीमत बढ़ गई। चारों तरफ महंगाई चरम सीमा पर है। ऊपर से लाकडाउन की धमकी दिन-रात जनता को दी जा रही है। राणा कर्ण सिंह ने कहा कि किसानों के तीनों कानून रद करके ही शांति बहाल करें। देश का वातावरण बढि़या बनाए, किसान किसानी खुशी से करें। इस अवसर पर गुरमुख सिंह, संतोख सिंह, करनैल सिंह, दर्शन सिंह, पूर्व समित मेंबर दिलबाग राय, मेला राम, संतोष सिंह तोषी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी