बच्चों को फल व कापियां वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

भारतीय जनता पार्टी मंडल बलाचौर ने शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 10:27 PM (IST)
बच्चों को फल व कापियां वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बच्चों को फल व कापियां वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

संवाद सहयोगी, बलाचौर: भारतीय जनता पार्टी मंडल बलाचौर ने शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। नरिदर नाथ सूदन मंडल महासचिव ने बताया कि इस अवसर पर वरिदर कौर थांदी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राणा हरकेश कुमार और कौशल केशी विशेष रूप से उपस्थित थे। मंडल पदाधिकारियों द्वारा बाबा नामदेव पब्लिक स्कूल के बच्चों को कापियां एवं केले वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे जीवन और अच्छी सेहत के लिए राकेश कुमार शास्त्री द्वारा ब्रह्मचारी मंदिर बलाचौर में प्रार्थना की गई। इस अवसर पर कृष्ण शर्मा, केवल सिंह भौर, आईटी सेल के प्रभारी विशाल शर्मा, मोहन लाल ओहरी, मनोहर लाल आनंद, टीनू आनंद, वरिदर कुमार सैनी, अलका शर्मा, किरण बाला आदि मौजूद थे। भाजपा ने स्कूली बच्चों संग मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

संवाद सूत्र, बंगा: शुक्रवार को बंगा के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में भाजपा मंडल बंगा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन बच्चों के साथ मनाया गया। गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा इंचार्ज संजीव भारद्वाज की देखरेख में करवाए गए इस कार्यक्रम में जिला महासचिव प्रीतपाल सिंह बजाज, जिला उपाध्यक्ष डा. रमेश रावल, बंगा मंडल के प्रधान रामकिशन जाखू, पार्षद अनीता खोसला और विक्की खोसला ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना से लेकर महिला सशक्तिकरण डीबीटी योजना के अलावा देश के विकास और समृद्धि के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के 45 बच्चों को चाकलेट तथा स्टेशनरी के सामान बांटे गए। स्कूल की इंचार्ज मोनिका अग्रवाल ने स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी व चाकलेट बांटने के लिए भाजपा के प्रतिनिधियों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी