दहेज मांगने के आरोप में पति पर केस

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:36 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 02:36 PM (IST)
दहेज मांगने के आरोप में पति पर केस
दहेज मांगने के आरोप में पति पर केस

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मधुबाला ने बताया कि उसकी शादी थाना राहों के गांव सलेमपुर के रहने वाले हरप्रीत सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। उसका पति दहेज के लिए उसकी पिटाई भी करता था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी