दहेज के लिए तंग करने के आरोप में केस

थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 02:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 02:08 PM (IST)
दहेज के लिए तंग करने के आरोप में केस
दहेज के लिए तंग करने के आरोप में केस

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना औड़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में औड़ की रहने वाली नीलम देवी ने बताया कि उसकी शादी थाना बहराम के गांव मुन्ना के रहने वाले नीलकमल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए तंग करता था। उसकी पिटाई भी की जाती थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित नीलकमल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी