हत्या करने के प्रयास में आठ पर केस दर्ज

थाना काठगढ़ की पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:23 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:23 PM (IST)
हत्या करने के प्रयास में आठ पर केस दर्ज
हत्या करने के प्रयास में आठ पर केस दर्ज

जागरण संवादादता,नवांशहर:

थाना काठगढ़ की पुलिस ने हत्या करने के प्रयास में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रत्तेवाल के रहने वाले गुलशन ने बताया वो रात के करीब साढ़े आठ बजे डयूटी से घर आया तो उसकी मां ने बताया कि उसका पिता किसी काम के सिलसिले में बलाचौर गया था पर वापस नहीं आया है। पिता की खोज में जब वो रात के करीब साढ़े नौ बजे गांव के गुरूद्वारा साहिब की ओर जा रहा था तो उसका पिता भागते हुए उसकी ओर आ रहा था। उनके पीछे कुछ लोग हथियार लेकर भाग रहे थे। जिन्होंने आते ही उसके पिता पर दातर से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उन्हें ईलाज के लिए बलाचौर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया पर गंभीर घायल होने के कारण डाक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। उसने बताया कि उसके पिता की कुछ दिनों पहले आरोपित विशाल के पिता के साथ कहा-सुनी हो गई थी। पुलिस ने गांव रत्तेवाल के रहने वाले विशाल,गोरखा,पंकज,संजु व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब बरामद की, आरोपित फरार

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

थाना काठगढ़ की पुलिस ने 24 बोतल अवैध शराब बरामद की है। एएसआई बलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान गांव भरथला की ओर जाने के क्रम में उन्हें सूचना मिली की गांव भरथला का रहने वाला गगनदीप अवैध शराब बेचने का काम करता है। पुलिस की टीम ने जब सूचना दी गई जगह पर रेड की तो 24 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान आरोपित मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस ने आरोपित गगनदीप के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी