हमला करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 02:24 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:24 PM (IST)
हमला करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज
हमला करने के आरोप में तीन पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर : थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने हमला करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जाडला के रहने वाले भूपेंद पाल सिंह ने बताया कि जब वह गांव भानमजारा के रहने वाले गुरबीर सिंह के घर के आगे जा रहा था, तो गांव के ही रहने वाले कंडी और बल्ली ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान आरोपितो ने दो हवाई फायर भी किए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित कंडी, बल्ली व गांव महिदपुर के रहने वाले पलजिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी