आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के ससुराल वालों पर केस दर्ज

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के ससुराल परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 09:51 PM (IST)
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के ससुराल वालों पर केस दर्ज
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के ससुराल वालों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर : थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मृतका के ससुराल परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़ोईया मोहल्ला के रहने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी प्रिया की शादी वर्ष 2012 में लुधियाना के रहने वाले जौनी पुरी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को उसका ससुराल परिवार दहेज के लिए परेशान करने लगा। पिछले डेढ़ वर्षों से उनकी बेटी उनके पास ही रहती थी।

सोमवार शाम को जब वो शाम को काम से वापस आए तो देखा कि उसकी बेटी उल्टियां कर रही है। कारण पूछने पर बताया कि उसके पति जौनी पुरी का फोन आया था। फोन पर उसने उससे कहा कि वो अब उसे कभी वापस लेने नहीं आएगा। जिससे आहत होकर उसने कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। आनन फानन में वह अपनी बेटी को अस्पताल लेकर आ रहे थे, कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतका के पति जौनी पुरी, ससुर पुरुषोत्तम दास व सास विजय पुरी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना करने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर : थाना सदर नवांशहर की पुलिस ने दुर्घटना करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव रूड़की कलां की रहने वाली परमजीत कौर ने बताया कि गांव गरले ढाहां के रहने वाले प्यारा सिंह ने अपनी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गई। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपित प्यारा सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी