नवांशहर में जम्मू-कश्मीर के भगोड़े तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज

थाना मुकंदपुर पुलिस ने रविवार को भगोड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 10:18 PM (IST)
नवांशहर में जम्मू-कश्मीर के भगोड़े तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज
नवांशहर में जम्मू-कश्मीर के भगोड़े तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर :थाना मुकंदपुर पुलिस ने रविवार को भगोड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में एएसआइ पवित्र सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से जम्मू-कश्मीर के जिला बडगाम के मोहल्ला इशगम के रहने वाले मोहम्मद कासिम 13 मार्च 2011 को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। सात जून 2011 को जमानत मिलने के बाद आरोपित दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद उसे कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया था। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तरह थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने रविवार को करीब तीस साल से भगोड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ राजेंद्र पाल बताया कि मोहाली के रहने वाले इंद्रजीत सिंह को 15 दिसंबर 1990 को पांच किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद से ही आरोपित को पकड़ा नहीं जा सका है। अदालत ने इसके बाद उसे भगोड़ा करार दे दिया था। पुलिस ने आरोपित इंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----

चूरा-पोस्त के साथ पकड़ी भगोड़ी महिला के खिलाफ केस

थाना काठगढ़ पुलिस ने भगोड़ी महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ संदीप कुमार ने बताया कि होशियारपुर के थाना माहिलपुर के गांव बाड़िया कला की रहने वाली सरोज रानी को आठ जनवरी 2002 को तीन बोरी चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। 15 दिसंबर 2003 को अदालत ने महिला को भगोड़ी करार दिया था। पुलिस ने आरोपित सरोज रानी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी