हमला करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

थाना काठगढ़ पुलिस ने कुछ व्यक्तियेा पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है जिनमें दो अज्ञात है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 11:06 PM (IST)
हमला करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज
हमला करने के आरोप में आठ लोगों पर केस दर्ज

संवाद सहयोगी,काठगढ़: थाना काठगढ़ पुलिस ने कुछ व्यक्तियेा पर हमला करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें दो अज्ञात है। पुलिस को दी शिकायत में रैलमाजरा के पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सुनील कुमार ने बताया कि वह लोग रात का खाना खाकर सो गए थे। सेल्ज मैन कुलदीप कुमार भी रात का खाना खाकर रसोई वाले कमरे में सोने के लिए चला गया। रात 10 बजे के करीब पेट्रोल पंप पर काफी शोर मच रहा था। जब वह बाहर निकले तो देखा कि रैलमाजरा का रहने वाले गुरजीत सिंह,दलजीत सिंहव गुरप्रीत सिंह गार्ड बलविदर सिंह के साथ धक्कामुक्की कर रहे थे। करमजीत सिंह,कालू व राजीव ने गार्ड बलविदर कुमार को पकड़ रखा था।। इनके साथ दो अन्य लोग भी थी। इसके बाद इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जब वह कमरे के भीतर भाग कर आए, तो यह लोग उनके पीछे कमरे में आ गए व तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया। जाते समय वह 72 हजार रुपये छीन कर ले गए। कुछ दिन पहले भी गुरजीत सिंह ने शराब पीकर पंप पर आकर उनका जान से मारने की धमकियां दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। माईनिग करने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर:

थाना राहों पुलिस ने माईनिग करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वे सेखामाजरा से मिर्जापुर की ओर जा रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि गांव शमशपुर का रहने वाला लखविदर सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली में रेत भर रहा है। जब पुलिस की ओर से नाकाबंदी कर ट्रैक्टर चालक लखविदर सिंह को रोक कर ट्राली की तलाशी ली गई तो उसमें रेत भरी हुई थी। लखविदर सिंह रेत भरने के बारे में कोई भी कागजात पुलिस को नही दिखा सका। पुलिस ने आरोपित लखविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी