दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व सास पर केस

थाना सदर बंगा पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने पर विवाहिता के पति व सास पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:12 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व सास पर केस
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व सास पर केस

जासं, नवांशहर

थाना सदर बंगा पुलिस ने दहेज के लिए तंग परेशान करने पर विवाहिता के पति व सास पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव चाहल खुर्द निवासी रणजीत कौर ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति सुंदर लाल और उसकी सास कृष्णा कुमारी उसे तंग परेशान कर रहे थे। कई बार पंचायतें होने के बाद भी उसे तंग परेशान किया जा रहा था। दहेज के लिए उसका पति उससे मारपीट भी करता था। पुलिस ने जांच के बाद विवाहिता के पति सुंदर लाल व सांस कृष्ण कुमारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी