दहेज के लिए तंग करने पर पति नामजद

थाना काठगढ़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 10:09 PM (IST)
दहेज के लिए तंग करने पर पति नामजद
दहेज के लिए तंग करने पर पति नामजद

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना काठगढ़ पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में काठगढ़ की रहने वाली प्रिया ने बताया है कि उसकी शादी नौ जुलाई 2017 को गढ़शंकर के गांव नैनवा के रहने वाले अजय कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुराल परिवार उसे दहेज के लिए तंग करने लगा। 14 अक्तूबर 2020 को वह अपनी रिश्तेदार की मौत के अफसोस पर आई थी, तो उसका पति भी उसके पीछे आ गया व उसके पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

किशोरी को भगाने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी लड़की की उम्र 15 वर्ष है। वह मंगलवार घर से शाम सात बजे करियाना की दुकान से सामान लेने गई थी, पर वापस नही आई। उसे पता चला ही कि वार्ड नंबर 11 का रहने वाला जसवीर उसकी बेटी को भगाकर ले गया है। पुलिस ने आरोपित जसवीर के खिलाफ केस दर्ज मामले की जांच शुारू की है।

अदालत से भगोड़े करार पर पर्चा दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना राहों पुलिस ने पीओ होने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एचसी संदीप कुमार ने बताया कि जालंधर के दानशमंदा बस्ती के रहने वाले राजेश कुमार को राहों पुलिस ने एक केस में 16 अक्तूबर 2005 को पकड़ा था। वर्ष 2011 में उसे माननीय अदालत ने पीओ करार दे दिया था। पुलिस ने आरोपित राजेश कुमार के केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी