हमला करने के आरोप में केस दर्ज

थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:25 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:25 PM (IST)
हमला करने के आरोप में केस दर्ज
हमला करने के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर :

थाना औड़ पुलिस ने हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सोढि़यां के रहने वाले बलविदर कुमार ने बताया कि वो शाम को घर लौट रहा था। जब घर के पास गली में पहुंचा तो अर्शदीप हाथ में दातर लेकर खड़ा था। उसे देखते ही उसने उस पर हमला कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो अर्शदीप सिंह वहां से भाग गया। उसे गांव के लोगों ने सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने आरोपित बलविदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। चोरी के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज

थाना मुकंदपुर पुलिस ने चोरी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में भूपिदर सिंह ने बताया कि वह साधु सिंह शेरगिल एकेडमी में प्रिसिपल हैं। 13 व 14 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण किताबों व स्कूल की वर्दियों के पैसे ममता रानी ने स्कूल के सेंटर हेड के दराज में रख दिए व छुट्टी के बाद घर चली गई। रात के समय अज्ञात चोर करीब 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए। लूट-पाट करने वाले दो युवकों पर केस

थाना पोजेवाल पुलिस ने लूट-पाट करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव भनू के रहने वाले मेहर माणकू ने बताया कि वह और उसकी पत्नी स्कूटी पर गढ़शंकर से अपने गांव जा रहे थे, जब वो गांव करीमपुर ध्यानी के भट्ठे के पास टी प्वाईंट पर पहुंचे तो तो पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक आए और उनकी स्कूटी के आगे एक्टिवा लगा कर उनको रोक लिया। उसकी पत्नी को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया और उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। पर्स में 500 रुपये व सोने की दो बालियां थी। पुलिस ने जांच के बाद सदर थाना नवांशहर के गांव बघौरां के रहने वाले हरप्रीत सिंह व जतिदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी