दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व जेठ सहित पांच पर केस

थाना काठगढ़ की पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:12 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:12 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व जेठ सहित पांच पर केस
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति व जेठ सहित पांच पर केस

जासं, नवांशहर :

थाना काठगढ़ की पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पति और जेठ सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कंगना बेट की रहने वाली लवलीन कौर ने बताया कि उसकी शादी 15 जनवरी 2020 को गांव बागोवाल के रहने वाले विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के दस दिन के बाद ही उसका पति विनोद कुमार व जेठ अश्वनी कुमार उसे दहेज में कार लेकर आने की मांग करने लगा। ससुराल वाले कम दहेज लेकर आने के उसे ताने मारने लगे। 17 फरवरी 2020 को उसके पति ने उसकी पिटाई की तो वो अपने मायके आ गई। जिसके बाद उसका ससुराल परिवार अपनी गलती मान कर उसे फिर से अपने घर ले गया। पर फिर से वो उसकी मार पिटाई करने लगे। पुलिस ने जांच के बाद पीड़िता के पति विनोद कुमार, जेठ अश्वनी कुमार, जेठानी सीमा, निधि और सास सीता के खिलाफ केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

थाना सिटी की पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कुलाम के रहने वाले रमेश सिंह सैनी ने बताया कि उसके बेटे गगनदीप सिंह व भतीजे नरिदर पाल सिंह ने गांव के ही रहने वाले रौनकी राम से तीन कनाल पांच मरले जमीन खरीदी थी। खरीदी गई जमीन के कागजात गुम होने के कारण वो जमीन का इंतकाल नहीं करवा सके और कनाडा चले गए। अब जब इंतकाल करवाने के लिए माल विभाग से सम्पर्क किया तो पता लगा है कि वर्ष 2015 में बैंक को गलत जानकारी देकर रौनकी राम ने तीन लाख रुपये लोन लिया हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित रौनकी राम के खिलाफ केस दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी