कत्ल के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

थाना सदर बंगा पुलिस ने वीरवार को हुए कत्ल के केस में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 10:35 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 10:35 PM (IST)
कत्ल के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज
कत्ल के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सदर बंगा पुलिस ने वीरवार को हुए कत्ल के केस में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढक्क मजारा के रहने वाले बलकार ने बताया कि उसकी बहन मोनिका की शादी 10 वर्ष पहले गांव माहिल गहिलां के बलराज के साथ हुई थी। उसके उसकी भाभी राधा के साथ नाजायज संबंध थे, जिस कारण वो उससे लड़ाई झगड़ा करता रहता था। वीरवार को उनको गांव से राजिदर कौर का फोन आया कि उसकी बहन का कत्ल हो गया है। जब वह वहां आया, तो उसकी बहन की लाश चारपाई पर पड़ी थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन को अवैध संबंधों के कारण मारा गया है। पुलिस ने जांच के बाद बलराज,राधा व बलराज की मां अमर कौर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दहेज के लिए तंग करने पर पति के खिलाफ केस जागरण संवाददाता,नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप मे पीड़िता के पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में राहों रोड की रहने वाली जतिदर कौर ने बताया कि उसकी शादी कपूरथला के न्यू लक्षमी नगर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह के साथ 20 जनवरी 2019 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए तंग किया जाने लगा। उसका पति कहता था कि वह अपने कनाडा में रहने वाले अपने भाई से कनाडा के कागज भिजवाए, ताकि वह भी विदेश जा सके। इस कारण वह उसकी पिटाई भी करता था। उसने अपने घरवालों से लेकर करीब एक लाख 70 हजार रुपये भी उसे दिए थे, फिर भी उसे एक दिन उसे घर से निकाल दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित गुरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी