तेजधार हथियारों से किया घायल,केस दर्ज

नवांशहर थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने तेजधार हथियारों से हमला कर दो लोगों को घायल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव दुर्गापुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 10:25 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 10:25 PM (IST)
तेजधार हथियारों से किया घायल,केस दर्ज
तेजधार हथियारों से किया घायल,केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने तेजधार हथियारों से हमला कर दो लोगों को घायल करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव दुर्गापुर के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने दी है। उसने बताया है कि गांव का रहने वाला पवन कुमार व कुलाम का रहने वाला परमजीत उर्फ पम्मा अपने खतरनाक कुत्तों के साथ शुक्रवार को गांव में घूम रहे थे। जब वे उसके घर के पास आए, तो उक्त कुत्ते घर से बाहर खेल रहे बच्चों को काटने के लिए दौड़े। इस पर उन्होंने पवन कुमार को कुत्तों को बांध कर रखने के लिए कहा। इसके बाद वह पशुओं के बाड़े में चला गया।

इसके बाद शाम 7.30 बजे पवन कुमार, परमजीत व व एक अन्य व्यक्ति उसके बाड़े में आए और तेजधार हथियारों से उस पर व उसके दोस्त जसपाल सिंह पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस बारे में पुलिस ने गांव आरोपित पवन कुमार, परमजीत व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

---------

वीरान कुएं से मिला लापता व्यक्ति का शव

संवाद सहयोगी, बंगा

गांव जंडियाला लदिआं के वीरान कुएं से शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। इस बारे में गांव जंडियाला लदिआं के सरपंच इंदरजीत सिंह ने पुलिस को दी सूचना दी। उन्होंने बताया कि उक्त कुएं में किसी का शव पड़ा है। इस पर बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से गले हुए शव को बाहर निकाला। उसकी पहचान गांव के ही 60 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। वह एक माह से घर से गायब था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। मृतक की पहचान उसके पुत्र सोनी सिंह ने कपड़ों से की । सोनी सिंह ने बताया की उसके पिता अप्रैल से गुम थे और इस बारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी