गोली चलाकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज

नवांशहर थाना सदर नवांशहर पुलिस ने गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव जाडली के रहने वाले बलवीर सिंह ने दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 10:45 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 10:45 PM (IST)
गोली चलाकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज
गोली चलाकर हत्या का प्रयास, केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सदर नवांशहर पुलिस ने गोली चलाकर हत्या करने के प्रयास में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव जाडली के रहने वाले बलवीर सिंह ने दी है।

उसने बताया है कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 14 मई को हुई बारिश व तेज हवा के कारण जाडला स्थित उसकी मोटर पर लगे आम के पेड़ की टहनी टूट गई। उसे उठाने के लिए वह अपने बेटे गुरतीर्थ व नौकर जीत राम के साथ ट्रैक्टर व ट्राली लेकर गए।

इस दौरान शाम करीब छह बजे गांव रूड़की मुगलां के सुखविदर सिंह अपने मोटरसाइकिल पर मोटर पर पहुंच गया। वह कहने लगा कि या तो सांझी मोटर पर बोर करवाओ या फिर बिजली का कनेक्शन उसे दो। इसके बाद वह शिकायतकर्ता से गाली-गलौच करने लगा। उसे उन्होंने समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माना। बाद में सुखविंदर सिंह ने रिवाल्वर निकाल लिया और शिकायतकर्ता पर गाली चला दी। इस दौरान उसने आम के पेड़ के पीछे छिप कर जान बचाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित सुखविदर सिंह के खिलाफ इस बारे में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------

प्लाट के बयाने के नाम पर ठगी, केस

जागरण संवादाता, नवांशहर

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने प्लाट के बयाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को गांव बैंस के रहने वाले मक्खण सिंह हाल निवासी इंग्लैंड ने शिकायत दी है। उसने बताया है कि उसका एक प्लाट जालंधर में हैं। उसके गांव के रहने वाले परमजीत सिंह ने जाली आधार कार्ड व अन्य कागजात तैयार कर उसके प्लाट का बयाना किसी अन्य को कर दिया। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद आरोपित गांव बैंस के रहने वाले परमजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी