दहेज के लिए तंग करने पर सास व पति पर केस दर्ज

नवांशहर थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति व सास पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 02:27 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 02:27 PM (IST)
दहेज के लिए तंग करने पर सास व पति पर केस दर्ज
दहेज के लिए तंग करने पर सास व पति पर केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सिटी बलाचौर पुलिस ने दहेज के लिए तंग करने के आरोप में पीड़िता के पति व सास पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बलाचौर के वार्ड नंबर 12 की रहने वाली जसप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी बीते साल आठ मार्च को नवांशहर के रहने वाले विवेकदीप बाली के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे आइलेट की पढ़ाई करवाई गई, क्योंकि उसका विवेकदीप आस्ट्रेलिया में था, इसलिए उसने भी वहां जाना था। बैंड कम आने के कारण वह उसे आस्ट्रेलिया नहीं ले जा सका। इसके बाद उसे पति वा सास आए दिन दहेज के लिए तंग करने लगे। एक फरवरी 2020 को पति के साथ झगड़ा होने के उसे उसके घरवाले उसे अपने घर ले आए। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित विवेकदीप व उसकी सास बबली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी