बैंक खातों में हेराफेरी, पूर्व कर्मी पर केस

नवांशहर थाना सिटी बंगा पुलिस ने इलाहाबाद बैंक के खातों में हेराफेरी करने के आरोप में बैंक के एक पूर्व कर्मचारी पर शुक्रवार को जांच के बाद केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को रेलवे रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक के ब्रांच मैनेजर ब्रिज मोहन ने शिकायत दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 10:19 PM (IST)
बैंक खातों में हेराफेरी, पूर्व कर्मी पर केस
बैंक खातों में हेराफेरी, पूर्व कर्मी पर केस

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी बंगा पुलिस ने इलाहाबाद बैंक के खातों में हेराफेरी करने के आरोप में बैंक के एक पूर्व कर्मचारी पर शुक्रवार को जांच के बाद केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को रेलवे रोड पर स्थित इलाहाबाद बैंक के ब्रांच मैनेजर ब्रिज मोहन ने शिकायत दी थी। उन्होंने बताया है कि हरियाणा के रोहतक के लोहट रोड के रहने वाले पूर्व बैंक कर्मी राजिदर कुमार ने बैंक (अब इंडियन बैंक) के विभिन्न खाताधारकों के खातों में हेराफेरी की है। इसके लिए उसने बैंक के दूसरे कर्मचारियों के बैंक आइडी का प्रयोग करके 11,17,767 रुपये अपने बेटे रोहित व बेटी ऋतु के खातों व अन्य जानकारों के खातों में बिना ग्राहकों की जानकारी के ट्रांसफर किए।

------------

दहेज प्रताड़ना का आरोप, केस दर्ज

जागरण संवाददाता,नवांशहर

थाना बहराम पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित ससुराल परिवार के तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे मे पुलिस को शिकायत गांव मांगट की रहने वाली हरप्रीत कौर ने दी है। उसने बताया है कि उसकी शादी गांव फराला के रहने वाले गुरमुख सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति गुरमुख सिंह, उसकी सास कमलजीत व ननद बलजिदर कौर ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। उसका पति दहेज के लिए उसकी पिटाई भी करता था। इस बारे में पुलिस ने जांच के बाद उक्त तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------

मारपीट के आरोप में केस दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत गांव कुलाम के रहने वाले हरबंस लाल ने दी है। उसने बताया कि उसका बेटा साहिल शुक्रवार को घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गुरु अंगद नगर के रहने वाले गुरमुख सिंह, संजीव कुमार, रोहित व रिकू ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद साहिल को सरकारी अस्पताल नवांशहर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद उक्त चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी