क‌र्फ्यू में खोल रखा था कैफे, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने लाकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Apr 2021 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 27 Apr 2021 02:39 PM (IST)
क‌र्फ्यू में खोल रखा था कैफे, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
क‌र्फ्यू में खोल रखा था कैफे, मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नवांशहर: थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने नाइट क‌र्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से क्षेत्र में सोमवार को गश्त की जा रही थी। पुलिस टीम जब चंडीगढ़ चौक से बंगा फाटक की ओर जा रही थी तो कॉफी कैफे डे रात आठ के बजे के बाद खुला हुआ था। इस बारे में मैनेजर तारीख खान से इसे खोलने के बारे में पूछा गया तो वो कोई जबाब नही दे सका। पुलिस ने आरोपित तारीख खान के खिलाफ केस दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

---------

रात आठ बजे के घूम रहे व्यक्ति पर केस

थाना सिटी नवांशहर पुलिस ने लाकडाउन का पालन नहीं करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एएसआइ गुरमेज लाल ने बताया कि पुलिस की ओर से सोमवार को क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। गश्त के दौरान जब वो गांव बेगमपुरा के पास पहुंचा तो सामने से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक कर उसे रात आठ बजे के बाद घूमने का कारण पूछा गया तो वो कई भी जबाब नही दे सका। पुलिस ने गांव बेगमपुर के रहने वाले संजय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ----

होम क्वारंटाइन का किया उल्लंघन

थाना बहराम पुलिस ने होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ राजीव कुमार ने बताया कि गांव कुलथम के रहने वाले सुरजीत सिंह की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई थी और उसे घर में ही क्वारंटाइन किया गया था। उसके फोन में कोवा एप डाउनलोड करवाई गई थी। पर कोवा एप से पता चला कि सुरजीत सिंह घर से बाहर घूम रहा है। इसके बाद आरोपित सुरजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था।

chat bot
आपका साथी