बछुआं टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगे मजदूर

काठगढ़ हैल्थ कैप्स फैक्ट्री की सीटू मजदूर यूनियन ने किसानों का सहयोग करने का एलान कर आज खेती सुधार कानूनों के विरोध में संघर्ष को समर्थन देने का एलान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 03:57 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:27 PM (IST)
बछुआं टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगे मजदूर
बछुआं टोल प्लाजा पर चक्का जाम करेंगे मजदूर

संवाद सहयोगी, काठगढ़: हैल्थ कैप्स फैक्ट्री की सीटू मजदूर यूनियन ने किसानों का सहयोग करने का एलान कर आज खेती सुधार कानूनों के विरोध में संघर्ष को समर्थन देने का एलान किया है। वीरवार को टोल प्लाजा बछुआं पर मजदूर भी किसानों के साथ चक्का जाम में शामिल होंगे। राणा कर्ण सिंह कुलहिद किसान यूनियन के जिला उप प्रधान ने फतेहपुर में मजदूरों से बैठक कर धरने में शामिल होने की बात कही। किसान नेता निर्मल सिंह औजला ने बताया कि मजदूर भी हमारा परिवार ही हैं। उनका मसला हमारा मसला है। इस अवसर पर गुरप्रीत सिंह, संतोख सिंह किसान नेता के साथ सचिव सीटू यूनियन जगदीश राम व प्रधान जसविदर सिंह आदि भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी