दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

नवांशहर भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई । इसके अलावा जिला शहीद भगत सिंह नगर के सभी मंडलो में मंडल प्रधानों की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 02:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 02:54 PM (IST)
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन
दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

जागरण संवाददाता, नवांशहर: भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई । इसके अलावा जिला शहीद भगत सिंह नगर के सभी मंडलो में मंडल प्रधानों की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। नवांशहर में जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में नेहरू गेट मंदिर में सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर नमन किया। इस दौरान पूनम माणिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय संगठन में विश्वास रखते थे। वह भारत को सिर्फ जमीन का टुकड़ा ही नहीं, बल्कि जीता जागता एक महान राष्ट्र मानते थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एव मंडल अधयक्ष लक्की शर्मा, अहिसा पाठक , बहादुर चंद अरोरा , महिला मोर्चा जिला प्रधान नम्रता खन्ना , जिला जनरल सेक्रेटरी कर्ण लड़ोइया , पूर्व जिला युवा प्रधान एवं मौजूदा जिला सचिव करण दीवान एवं जिले के अनेक कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

chat bot
आपका साथी