भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

नवांशहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामायण महाकाव्य ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष पर नवांशहर में निकाली गई संध्या फेरी एवं हवन में भाग लेकर भगवान वाल्मीकि जी की जयंती मनाई ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:25 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती
भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई भगवान वाल्मीकि जयंती

जागरण संवाददाता,नवांशहर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामायण महाकाव्य ग्रंथ के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष पर नवांशहर में निकाली गई संध्या फेरी एवं हवन में भाग लेकर भगवान वाल्मीकि जी की जयंती मनाई । इस मौके पर जिला प्रधान पूनम माणिक ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भगवान वाल्मीकि मंदिर में माथा टेका एवं सभी कार्यकर्ताओं ने लंगर प्रसाद भी ग्रहण किया। सभी कार्यकर्ताओं को भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी के सदस्य विक्की गिल , चंदन खोसला, सुरिदर बगानिया, रज्जु, सीमा, आरती, निर्मला देवी, पल्ल्वी ने सिरोपा डाल कर सम्मानित भी किया। इससे पहले नवांशहर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि समाज के लोगो ने शहर में एक संध्या फेरी के कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पूनम माणिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकजुट करने का काम किया था, इसलिए समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। महर्षि वाल्मीकि ने समाज को ऊंचा उठाने के लिए जातिवाद व छोटा बड़ा जैसी असामाजिक कुरीतियों को मिटाने का काम किया था। इस मौके पर भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान सुरिदर बगानिया ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने सबको एकता के सूत्र में बांधने का काम किया है। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता अश्वनी बल्लगन, वरिदर कौर थांदी, संतोष शर्मा, अहिसा पाठक, नम्रता खन्ना , रजनी कंडा ,लक्की शर्मा, करण लड़ोइया, जीवन कुमार, एडवोकेट विशाल शर्मा व एडवोकेट विक्रम शर्मा आदि भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी