भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगा कर मनाया पर्यावरण दिवस

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रमों के तहत पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 03:40 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 03:40 PM (IST)
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगा कर मनाया पर्यावरण दिवस
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधे लगा कर मनाया पर्यावरण दिवस

संवाद सूत्र, नवांशहर : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन करके पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया और सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के मौके पर पौधे लगा उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। जिला प्रधान पूनम माणिक की अध्यक्षता में महिला मोर्चा एवं सीनियर सिटीजन सेल के सदस्यों ने पौधारोपण टीचर कालोनी स्थित पार्क में किया।

इस मौके पर जिला प्रधान ने कहा की भाजपा निरंतर सेवा के कार्य करती रहती है और कोविड महामारी को हराने के लिए कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह के साथ सेवा के लिए पुण्य कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा की हमारा काम निरंतर चलना है, रुकना नहीं। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने जब से देश की कमान संभाली है, ग्रीन एनर्जी और स्वच्छ भारत को लेकर बहुत सी योजनाएं शुरू की गई है।

इस मोके पर डा. देवगन ने कहा की जलवायु परिवर्तन के खतरे से निपटने के लिए जो वैश्विक प्रयास चल रहे हैं, उनमें भारत एक नई रोशनी बनकर उभरा है और एक विकराल संकट के विरुद्ध बड़ी ताकत बन रहा है। जिससे हमारा वातावरण बचा रहे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता डा. देवगन, बहादुर चंद अरोरा, रजनी कंडा, लक्की शर्मा, प्रोमिला शर्मा, दमन शर्मा, रिंकू, सुरिदर कुमार, रामू, सिमरन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी