पश्चिम बंगाल में हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

नवांशहर भारतीय जनता पार्टी नवांशहर ने पश्चिम बंगाल में जारी हिसा के खिलाफ बुधवार की देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर स्थानीय सलोह चौक में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर पकडे़ हुए थे जिनमें खूनी खेल बंद करो। ममता दीदी शर्म करो। लोकतंत्र की हत्या बंद करो। महिलाओं पर अत्याचार बंद करो व टीएमसी मुर्दाबाद आदि नारे लिखे हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 06:30 AM (IST)
पश्चिम बंगाल में हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना
पश्चिम बंगाल में हिसा के खिलाफ भाजपा ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, नवांशहर

भारतीय जनता पार्टी नवांशहर ने पश्चिम बंगाल में जारी हिसा के खिलाफ बुधवार की देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर स्थानीय सलोह चौक में कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए धरना दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर पकडे़ हुए थे, जिनमें खूनी खेल बंद करो। ममता दीदी शर्म करो। लोकतंत्र की हत्या बंद करो। महिलाओं पर अत्याचार बंद करो व टीएमसी मुर्दाबाद आदि नारे लिखे हुए थे।

इस मौके पर जिला प्रधान भाजपा पूनम माणिक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई व्यापक हिसा ने उन्हें उन अत्याचारों की याद दिलाई है, जिसका सामना लोगों को देश के विभाजन के दौरान करना पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में दो महिलाओं के साथ वहां सामूहिक दुष्कर्म किया गया और 11 लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री के समय में महिलाओं ने बंगाल में सबसे अधिक अत्याचारों का सामना किया है और इन सब के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय ममता बनर्जी ने एक बार फिर तुष्टिकरण, जबरन वसूली और तानाशाही की अपनी नीतियां शुरू कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने दावा किया है कि टीएमसी द्वारा कथित तौर पर की गई हिसा में एक महिला सहित भाजपा के छह कार्यकर्ता और समर्थक मारे गए हैं। वहीं टीएमसी का दावा है कि हिसक घटनाओं में उसके तीन समर्थक मारे गए हैं। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में हिसा और आगजनी की कई घटनाओं के बीच पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए वहां गए है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार देश भर में धरना प्रदर्शन हो रहे हैं और प्रदेश में मंडल स्तर पर धरना दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धरने के दौरान कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरी कड़ाई से पालन किया जा रहा है और धरने के समय एक साथ 20 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हैं।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अश्वनी बल्लगन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ममता बनर्जी के संरक्षण में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, उपद्रवियों व गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लगातार हिसा, मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी और उनकी हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों व प्रतिष्ठानों तथा पार्टी कार्यालयों को तृणमूल कांग्रेस के संरक्षण में चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस की इस गुंडागर्दी में अब तक पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं और कई की हत्या हुई है। तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह कार्रवाई लोकतंत्र के नाम पर कलंक है।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता सुरिदर बगानिया, लक्की शर्मा, रजनी कंडा, राजीव शर्मा, भारत ज्योति कुंदरा, धीरज सहजपाल, सिद्धार्थ नारद, अनिल कुमार बालू, संदीप लड़ोइया, राजीव शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी