कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर भाजपा एससी मोर्चा ने एसएसपी को दी शिकायत

हमले के मामले मे सख्त से सख्त करवाई करने की शिकायत दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:41 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:41 PM (IST)
कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर भाजपा एससी मोर्चा ने एसएसपी को दी शिकायत
कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर भाजपा एससी मोर्चा ने एसएसपी को दी शिकायत

जागरण संवाददाता, नवांशहर : पंजाब भाजपा एससी मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल मोर्चा के प्रधान आरके अटवाल की अध्यक्षता में नवांशहर में एसएसपी अलका मीणा से मिला और वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के मामले मे सख्त से सख्त करवाई करने की शिकायत दी। इससे पहले वीरवार शाम को पंजाब भाजपा के महामंत्री सुभाष शर्मा भी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर एसएसपी अलका मीणा से मिले। भाजपा जिला सचिव जीवन कुमार ने यह शिकायत जाति सूचक शब्द बोलने पर करवाई।

इस मौके पर पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रधान आरके अटवाल ने कहा कि वीरवार को नवांशहर में कांग्रेस की शह पर किसान आंदोलन की आड़ में लाल झंडे लेकर आए शरारती तत्वों ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला किया। इस दौरान जिला प्रधान पूनम माणिक, सचिव जीवन कुमार, अश्वनी बल्लगन व हरप्रीत कौर को चोटें आई। इस दौरान उनको अपशब्द व जातिसूचक शब्द भी बोले गए।

अटवाल ने बताया कि भाजपा के अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ता जीवन कुमार बाबा साहिब की प्रतिमा को माल्यार्पण करने आए थे। इस दौरान दो व्यक्ति हाथों में लाठी लेकर आए और उसे पीटने लगे। जो भी बचाने आया, उनके साथ भी धक्का मुक्की की गई। पुलिस ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही बल का प्रयोग किया। इस दौरान उक्त हमलावरों ने बाबा साहिब की प्रतिमा पर चढ़ाई माला को उतारकर जमीन पर फेंक दिया।

इस बारे में सभी दस्तावेज, वीडियो लिंक पुलिस प्रशासन को दे दिए गए है और तीन दिन में आरोपितों पर करवाई करने की मांग की है। यदि करवाई नहीं की जाती तो प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर जिला प्रधान पूनम माणिक ने पुलिस प्रशासन से करवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर वरिदर कौर थांदी, अश्वनी बल्लगन, दौलत राम, संजीव भारद्वाज, नरेश रावल, नम्रता खन्ना, मंडल प्रधान लक्की शर्मा, करन, हरप्रीत कौर, राम किशन जाखू, नवकांत भरोमाजरा, विजय भाटिया, संजीव राणा, अनिल धम, रमा नंद भनोट, प्रितपाल बजाज व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी