भाजपा व कांग्रेस चल रही किसान मोर्चा को कुचलने की चालें : गढ़ी

नवांशहर सिघु बार्डर तीन माह से किसानों का जो मोर्चा लगा हुआ है उसे कुचलने के लिए भाजपा वाली केंद्र सरकार व प्रदेश की कांग्रेस सरकार तरह-तरह की चालें चल रही है। यह बात बसपा के प्रदेश प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने गांव गढ़ी में कही है। यहां के नौजवानों का जत्था सिंघु बार्डर पर किसानों के मोर्चे में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के साथ रवाना हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 09:50 PM (IST)
भाजपा व कांग्रेस चल रही किसान मोर्चा को कुचलने की चालें : गढ़ी
भाजपा व कांग्रेस चल रही किसान मोर्चा को कुचलने की चालें : गढ़ी

जागरण संवाददाता, नवांशहर

सिघु बार्डर तीन माह से किसानों का जो मोर्चा लगा हुआ है, उसे कुचलने के लिए भाजपा वाली केंद्र सरकार व प्रदेश की कांग्रेस सरकार तरह-तरह की चालें चल रही है। यह बात बसपा के प्रदेश प्रदेश प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी ने गांव गढ़ी में कही है। यहां के नौजवानों का जत्था सिंघु बार्डर पर किसानों के मोर्चे में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर ट्राली के साथ रवाना हुआ है।

इस अवसर पर गढ़ी ने कहा कि बसपा किसानों के मोर्चे का पूर्ण तौर पर समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व पंजाब सरकार के अनुसार एक मार्च से देश में कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते 100 से ज्यादा लोग इंडोर और 200 से ज्यादा लोग आउटडोर में शामिल नहीं हो सकते। जबकि पश्चिमी बंगाल, असम, तामिलनाडु आदि में विधानसभा मतदान हो रहे हैं और भाजपा व कांग्रेस बड़ी-बड़ी रैलियां कर रही है, तब कोरोना भाजपा व कांग्रेस वालों को कुछ नहीं कहता? उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस सरकार अपने विरोधियों की आवाज को बंद करने के लिए कोरोना की हिदायतों की आड़ में विरोधी पक्षों की भीड़ पर सेंसरशिप लगा रही है। कांग्रेस को डर है कि पंजाब में कहीं विरोधी दल एकत्र होकर कांग्रेस को न घेर ले। उनसे घर-घर नौकरी की कोई बात न कर लें और पंजाब के किसान कर्ज व कुर्की के बारे में सवाल न कर लें।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अनुसूचित जाति की पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, शगुन स्कीम, कर्ज माफी और पांच-पांच मरलों की बात की, परंतु इनमें से एक भी मसला हल नहीं किया। अब बसपा कांग्रेस से निपटने के लिए पूरे पंजाब में रैलियां कर रही हैं और 2022 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

इस मौके पर पंच मक्खण लाल, पंच शेखर शर्मा, अमरजीत सिंह, मोहन लाल, हुसन लाल काला सहित कई नौजवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी