गुरु पूर्णिमा पर राहों के साई मंदिर में लगाया भंडारा

गुरु पूर्णिमा पर राहों के साईं मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने साईं बाबा जी की प्रतिमा का दूध से स्नान करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 03:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 03:56 PM (IST)
गुरु पूर्णिमा पर राहों के साई मंदिर में लगाया भंडारा
गुरु पूर्णिमा पर राहों के साई मंदिर में लगाया भंडारा

संवाद सहयोगी, राहों : गुरु पूर्णिमा पर राहों के साईं मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने साईं बाबा जी की प्रतिमा का दूध से स्नान करवाया गया। उसके उपरांत हवन किया गया। पंडित धर्मपाल व पंडित मदन लाल ने यजमान दिनेश चोपड़ा उनकी पत्नी नीता चोपड़ा, अश्विनी चोपड़ा उनकी पत्नी दीपिका चोपड़ा, संजीव चोपड़ा उनकी पत्नी सोनिया चोपड़ा, मनोज चोपड़ा उनकी पत्नी रेखा चोपड़ा, संजय चोपड़ा उनकी पत्नी मीनाक्षी चोपड़ा, कैप्टन यशमोहन चोपड़ा उनकी पत्नी सुमन चोपड़ा, मनीष चोपड़ा उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा, सुरेश उनकी पत्नी शशि व विनय चोपड़ा उनकी पत्नी नीरू चोपड़ा से हवन में आहुतियां डलवाई। इसके बाद बाबा जी की प्रतिमा को भोग लगवा कर कंजक पूजन किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए को चने पुरी व खीर का लंगर अटूट बरताया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार, राजीव विशिष्ट, रजनीश शर्मा, अर्जुन चोपड़ा, रविद्र सहजपाल, विक्की सहजपाल, लक्ष्य चोपड़ा, हार्दिक चोपड़ा, नीलम चोपड़ा, अजय जुनेजा आदि ने सेवा निभाई।

chat bot
आपका साथी